राघोगढ़: रुठियाई रेलवे स्टेशन पर दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ ने पकड़े 6 बोरी तेंदूपत्ता, दो लोगों पर मामला किया दर्ज
गुना में रुठियाई रेलवे स्टेशन पर 3 जुलाई को RPF ने अशोकनगर जिले के मुंगावली से राजस्थान के छबड़ा ले जाया जा रहे 6 बोरी तेंदूपत्ता दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन से जप्त किए है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राघोगढ़ KC अहीर ने बताया, दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। ट्रेन में जगह न मिलने से यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने RPF ने 6 बोरी तेंदूपत्ता जप्त कर वन विभाग को सौंपे है।