सिमरिया: जंगली सुअर के मांस की पार्टी करना पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए: डिप्टी डायरेक्टर
Simariya, Panna | May 13, 2026 "पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्यजीव शिकार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मड़ला रेंज में वाहन की टक्कर से घायल एक जंगली सूअर का शिकार कर उसका मांस पकाकर खाने के आरोप में वन विभाग ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉग स्क्वाड की मदद से हुई इस कार्रवाई के बाद, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।"