धामपुर: नहटौर के गांव फलौदी में गन्ना क्रय केंद्र पर बड़ी प्लेट का शुभारंभ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किया
सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव फलौदी में स्थित धामपुर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र की प्लेट छोटी होने पर किसानों की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में बड़ी प्लेट लगाई गई जिसका शुभारंभ किया गया।