थानागाजी: थानागाजी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियां तेज, रैली और झांकियों का होगा आयोजन
थानागाजी में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रविवार को आयोजित बैठक में बाबा साहब की प्रतिमा के जीर्णोद्धार पर हुए आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई और जयंती समारोह की रूपरेखा तय की गई।