नशा मुक्ति भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--
मध्य प्रदेश शासन, संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त अभियान में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत आज निवाड़ी के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 पर नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया।
नशा छोड़ो - रिश्ता जोड़ो का नारा लगा कर युवाओं को नशे से दूर रहने के संदेश को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला थाना प्रभारी श्रीमती अमिता वर्धन द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात विद्यालय परिसर के समस्त स्टॉप व छात्र छात्रोंऔ को शपथ दिलाई गई।
"हमने मन में ठाना है भारत को नशा मुक्त बनाना है" "हम सब का ही सपना भारत नशा मुक्त हो अपना" के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा सर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य,परिवार, और समाज तीनों को नष्ट कर देता है नशे से अनेक प्रकार की घातक बीमारियों का सामना करना पड़ता और समाज में व्यक्ति का नाम खराब हो जाता है।
संस्था प्रमुख प्राचार्य आर.डी. ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की सलाह और समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन/आभार निवाड़ी ब्लॉक समन्वयक मनीष सोनी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए " नशा मुक्त समाज" के निर्माण में सभी से सक्रिय सहभागिता के लिए आग्रह किया है।
Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#नशा_मुक्ति_अभियान
#नशा_मुक्त_भारत #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026