ब्लू वॉटर में डूबे आदिल का मिला शव
रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद पानी की सतह पर मिला। बुधवार शाम दोस्तों के साथ ब्लू वॉटर पहुंचे आदिल के गहरे पानी में डूबने के बाद SDRF और NDRF की टीमों ने लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। गहरे पानी में तमाम प्रयासों के बावजूद आदिल का सुराग नहीं मिल सका था। शनिवार देर रात उसका शव खुद ही पानी की सतह पर ऊपर आ गया। शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
#RaipurNews #BlueWater
#AdilKhan #ChhattisgarhNews
#BreakingNews