गुलाबगंज: जिला परिवहन विभाग ने गुलाबगंज-ग्यारसपुर रोड पर बसों और भारी वाहनों की जांच की, ₹95 हजार का जुर्माना वसूला
जिला परिवहन विभाग द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार जिले में चल रही है बस और अन्य चार पहिया वाहन की जांच की जा रही है गुरुवार शाम 4 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रो मे चल रही बसों और वाहनों की जांच के दौरान जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने 8 वाहन नियम विरुद्ध मिलने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 95 हजार रुपय का शमन शुल्क वसूला।