सारठ: दुंदुआडीह अजय नदी पुल पर बाइक दुर्घटना में चालक गंभीर घायल, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, रेफर
Sarath, Deoghar | Jul 25, 2026 सारठ-पथरड्डा मार्ग पर दुंदुआडीह अजय नदी पुल पर शनिवार रात 9 बजे बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने उठाकर CHC पहुंचाया, जहां डॉ गुड़ाकेश कु. ने प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया है। घायल युवक पाथरोल थाना के भितीया के कासिम अंसारी 31 है, जो ससुराल रघुनाथपुर जा रहा था। सूचना पर परिजन भी CHC पहुंचे थे