कोल: पहलगाम घटना के विरोध में किन्नरों ने काली साड़ी पहनकर शहर में किया प्रदर्शन, पाकिस्तान में खून बहाने का ऐलान
Koil, Aligarh | Apr 25, 2025 पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर देशभर के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। देश भर के लोग तरह-तरह के प्रदर्शन कर पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच किन्नरों ने सड़कों पर उतरकर काली साड़ी पहन कर प्रदर्शन किया है। इस दौरान पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान में खून बहाने की बात कही है।