कोल: अकराबाद थाना की पुलिस टीम ने 20 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 25, 2025 जनपद अलीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री पर रोकथाम लगाने हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत थाना अकराबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रवेंद्र कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ को अवैध 20 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ सुल्तान सिंह इंटर कॉलेज से गिरफ्तार किया है।