कोल: गभाना हाइवे पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गंभीर हालत में एम्बुलेंस ने पहुँचाया जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | Apr 25, 2025 अलीगढ के थाना गभाना इलाके के गभाना हाइवे पर तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुँची हाइवे एम्बुलेंस 1033 ने घायल को शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे जिला अस्पताल पहुँचाया जहां से डॉक्टरों के द्वारा उपचार देने के बाद युवक को दीन दयाल अस्पताल रैफर कर दिया।