बक्सर: जिले में 8 से 13 जून तक ऋण वसूली शिविर, विभाग ने बकायेदारों को दी चेतावनी
Buxar, Buxar | Jun 1, 2026 मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण की वसूली में तेजी लाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बक्सर में 8 जून से 13 जून 2026 तक विशेष ऋण वसूली शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी विवेक कुमार केशरी ने दी।