मौदहा: मौदहा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में एडीजे प्रथम कोर्ट ने दो अभियुक्तों को सुनाया आजीवन कारावास का फैसला
थाना क्षेत्र के सिजनौड़ा गांव में वर्ष 2016 में हुई हत्या के मामले में प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस के अनुसार मौदहा थाने में 15 मई 2016 को मु0अ0सं0 266/2016 धारा 302 भादंसं के तहत भगवानदीन पुत्र मंगी और राजेन्द्