ग्यारसपुर: विदिशा-ग्यारसपुर में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद
विदिशा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद अब विदिशा के साथ-साथ ग्यारसपुर क्षेत्र में भी कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। रविवार दोपहर 2 बजे आदेश के अनुसार शासकीय अशासकीय, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई सभी स्कूलों में छोटे बच्चों को राहत दी।