डौण्डीलोहारा: जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस ने की दबिश, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 56 हजार नगद किया ज़ब्त
संचारी चौकी डौंडीलोहारा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 7 जुआरियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 56 हजार रूपये नगद, 52 पत्ती ताश सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।