खरीक: चोरहर पुल के नीचे डूबने से किशोरी की मौत
नवगछिया: नदी थाना क्षेत्र के चोरहर पुल के नीचे बाढ़ के पानी में डूबने से किशोरी शिवानी कुमारी की मौत हो गई। सूचना पर नदी थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।