कोडरमा: लोचनपुर में डायन बताकर महिला और परिजनों से मारपीट, बेटी की शादी के जेवर लूटे
कोडरमा थाना क्षेत्र के ग्राम लोचनपुर की शांति देवी ने बहु व बहु के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को आरोपी फोर व्हीलर से घर पहुंचे, डायन कहकर मारपीट की और बेटी की शादी के लिए रखे 3.80 लाख नकद व 2.65 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज हुआ। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।