बड़वाह: बड़वाह के कालिका माता मंदिर में काली चौदस पर हर्षोल्लास से मनाया महोत्सव, रात 12 बजे हुई महाआरती
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर मे पड़ाली नदी के तट पर स्थित प्राचीन महाकालीका माता मंदिर मे शनिवार को काली चौदस का महोत्सव मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र अत्रे के सानिध्य मे भक्ति भाव के साथ मनाया गया। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी रूप चौदस के पावन पर्व पर माँ भगवती महाकालीका का अभिषेक हवन पूजन कर चोलावरण के साथ विशेष श्रृंगार किया गया।