रफीगंज: न्यू एरिया में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, टॉपर्स हुए सम्मानित, बिहार की वायरल गर्ल ने संगीत से किया जागरूक
रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित राम विनय कोचिंग सेंटर में रविवार संध्या 6 बजे छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बिहार की वायरल गर्ल सलोनी सृष्टि ने अपने संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण देखने को मिला। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।