निघासन: नंदापुरवा में अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, SDM और CO मौके पर पहुंचे
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदापुरवा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर एसडीएम निघासन राजीव निगम और सीओ निघासन शिवम कुमार मौके पर पहुंचे।