खानपुर: खानपुर क्षेत्र के डूंडी गाडरवाड़ा गाँव के आरोग्य मंदिर में कल 27 जून को लगाया जाएगा टीबी कैम्प
खानपुर क्षेत्र के डूंडी गाडरवाड़ा गाँव के आरोग्य मंदिर में कल 27 जून को टीबी कैंप लगाया जाएगा । ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश नागर ने आज शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन की कार्य योजना के अंतर्गत कल शनिवार 27 जून को खानपुर ब्लॉक के गाडरवाड़ा डूंडी गाँव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में टीबी कैंप आयोजित किया जाएगा ।