बिहार पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार सारण जिले के जलालपुर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों और बड़ी संख्या में मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
जलालपुर चौक पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध लोकगायक एवं स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया।
Chapra, Saran | Jul 8, 2026