तरबगंज: शांतिभंग की आशंका में 7 लोग हुए पाबंद, वजीरगंज पुलिस ने भेजा न्यायालय
वजीरगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के अलग अलग ग्रामपंचायतों से आधा दर्जन लोगों को शांतिभंग की आशंका में पबन्द करते हुए न्यायलय भेज दिया। थानाध्यक्ष अभयसिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र कादीपुर गोंदहा के रामदास मोर्य,राम लगन मोर्य व गंगाराम मौर्य तथा रसूलपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद,प्रेमचंद व तिलकराम व भिटिया निवासी ननकू को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया।