Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

BAGHPAT DESK : बागपत 24 जून 2027--जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में जनपद बागपत में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में लखनऊ में हुई कोचिंग सेंटर अग्निकांड की घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद में संचालित कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर सेंटर एवं लाइब्रेरी सहित अन्य सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच कराई जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारीअमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किए गए निरीक्षण में कई कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर सेंटर एवं लाइब्रेरी बिना अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित पाए गए। अनेक संस्थानों में आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण तथा अग्निशमन वाहनों की पहुंच जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अभाव मिला। जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त उप जिलाधिकारियों, अग्निशमन विभाग तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद �

Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026

MORE NEWS

बागपत में बिजली कर्मियों से मारपीट, फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे कर्मचारी
बागपत के कोतवाली क्षेत्र स्थित सरूरपुर कला गांव में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अवर अभियंता (JE), उपखंड अधिकारी (SDO) और लाइनमैन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे।
आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने बिजली कर्मियों के साथ गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की और उन्हें घर के अंदर बंधक बना लिया। घटना के दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की भी बात सामने आई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
➡️ फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे विद्युत विभाग के कर्मचारी
➡️ JE, SDO और लाइनमैन के साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप
➡️ घर में बंधक बनाकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज
➡️ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
➡️ सरूरपुर कला गांव का मामला
#Baghpat #BaghpatNews #UPPCL #UttarPradesh #BaghpatPolice #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews

बागपत में बिजली कर्मियों से मारपीट, फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे कर्मचारी बागपत के कोतवाली क्षेत्र स्थित सरूरपुर कला गांव में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अवर अभियंता (JE), उपखंड अधिकारी (SDO) और लाइनमैन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने बिजली कर्मियों के साथ गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की और उन्हें घर के अंदर बंधक बना लिया। घटना के दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की भी बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। ➡️ फॉल्ट ठीक करने पहुंचे थे विद्युत विभाग के कर्मचारी ➡️ JE, SDO और लाइनमैन के साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप ➡️ घर में बंधक बनाकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज ➡️ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ➡️ सरूरपुर कला गांव का मामला #Baghpat #BaghpatNews #UPPCL #UttarPradesh #BaghpatPolice #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews

Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026

बागपत में जांच के दौरान सचिवालय बना अखाड़ा! 

बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र के बोढा गांव में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। शिकायतों की जांच करने पहुंचे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के सामने ही प्रधान प्रतिनिधि और शिकायतकर्ता पक्ष आमने-सामने आ गए।

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर जूतम-पैजार हुई। इस दौरान कुर्सियां भी चलीं, जिससे सचिवालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर प्रधान के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसकी जांच के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थान: बोढा गांव, छपरौली, बागपत

#Baghpat #Bodhagram #Chhaprauli #UPNews #BaghpatNews #ViralVideo #BreakingNews #UttarPradesh

बागपत में जांच के दौरान सचिवालय बना अखाड़ा! बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र के बोढा गांव में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। शिकायतों की जांच करने पहुंचे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के सामने ही प्रधान प्रतिनिधि और शिकायतकर्ता पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर जूतम-पैजार हुई। इस दौरान कुर्सियां भी चलीं, जिससे सचिवालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर प्रधान के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसकी जांच के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थान: बोढा गांव, छपरौली, बागपत #Baghpat #Bodhagram #Chhaprauli #UPNews #BaghpatNews #ViralVideo #BreakingNews #UttarPradesh

Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026

HAPUR DESK : हापुड़। राष्ट्रीय लोक दल की चुनावी तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से शहर के आरके प्लाजा में आयोजित अहम बैठक उस समय विवादों का केंद्र बन गई जब पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही उलझ पड़े। बैठक के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई इस घटना ने पार्टी संगठन के भीतर अनुशासन और एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान किसी मुद्दे पर दो पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस धीरे-धीरे उग्र होती चली गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। माहौल इतना बिगड़ गया कि बैठक स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हंगामे के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई तक की नौबत आ गई। मौके पर मौजू�

HAPUR DESK : हापुड़। राष्ट्रीय लोक दल की चुनावी तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से शहर के आरके प्लाजा में आयोजित अहम बैठक उस समय विवादों का केंद्र बन गई जब पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही उलझ पड़े। बैठक के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई इस घटना ने पार्टी संगठन के भीतर अनुशासन और एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान किसी मुद्दे पर दो पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस धीरे-धीरे उग्र होती चली गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। माहौल इतना बिगड़ गया कि बैठक स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई तक की नौबत आ गई। मौके पर मौजू�

Baghpat, Bagpat | Jun 25, 2026