शाजापुर: छेड़छाड़ करने के मामले में शुजालपुर मंडी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को SP ने किया निलंबित, जांच जारी
शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने जिले के शुजालपुर मंडी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को निलंबित किया है। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने रविवार सुबह 11:00 बजे बताया कि प्रधान आरक्षक विक्रम धनपाल पर एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का केस शुजालपुर मंडी थाने में दर्ज हुआ है। जिस पर प्रधान आरक्षक विक्रम धनपाल को निलंबित किया गया है। मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है।