शाजापुर: स्टेशन रोड पर आयोजित आनंद उत्सव में लोगों ने खेलकूद, मनोरंजन और योग गतिविधियों में लिया भाग
सुबह सुबह लोगो ने स्टेशन रोड पर आयोजित आनंद उत्सव का भरपूर लुफ्त उठाया और यहां आयोजित विभिन्न खेलकूद और मंचीय गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना हुनर दिखाया। खासकर बच्चों में खेलकूद को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।आनंद उत्सव में नगर के युवा, बुजुर्ग और बच्चों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियों की गई।