शाजापुर: अधिकार अभिलेख मिलने पर ग्राम मोरटा निवासी मोहन पाटीदार प्रसन्न, प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया
मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना ग्रामीण विकास और संपत्ति विवादों के समाधान में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है। यह न केवल लोगों को उनका अधिकार दिला रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है। सरकार का उद्देश्य है कि हर ग्रामीण परिवार को उनकी संपत्ति का अधिकार मिले और वे आत्मनिर्भर बनें। स्वामित्व योजना इसी दिशा में एक मजबूत पहल है।