शाजापुर: स्थानीय ट्रैफिक पॉइंट पर यातायात पुलिस ने 'रोको-टोको' अभियान चलाया
शाजापुर यातायात पुलिस नेचलाया रोको टोको अभियान। शनिवार रात 8 बजे यातायात पुलिस ने स्थानीय ट्राफिक पॉइंट पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया और चालानी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने वाहनों के डिजिटल नंबर प्लेट की जांच की, इस दौरान जिन वाहनों पर डिजिटल नम्बर प्लेट नहीं थी उन वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाई गई।