जशपुर: कुनकुरी में गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में 311 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार आरोपी को जशपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूप सिंह यादव (35), निवासी गांधी चौक, झारसुगड़ा (ओडिशा) के रूप में हुई है, जो टीकमगढ़ में छिपा हुआ था। पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को जयस्तंभ चौक पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी