फुलवारी: वाल्मी के पास टैंकर से लीक हुई सीएनजी गैस, दमकल की टीम ने लीक रोका
Phulwari, Patna | Oct 31, 2024 वाल्मी के पास गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक टैंकर से अचानक सीएनजी गैस लीक होने लगा। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद वाल्मी कैंपस में खड़ी दमकल की गाड़ी के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंची। गेल इंडिया के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गैस लीक पर काबू पा लिया गया।