फुलवारी: बहादुरपुर चिड़ाडी के पास मिली बच्ची, फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस परिजनों की तलाश कर रही
Phulwari, Patna | Oct 31, 2024 एक बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई है। यह बच्ची बहादुरपुर चिड़ाडी के पास मिली है। फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस बच्ची को अपने साथ थाने ले आई है और बच्ची के परिजनों को ढूंढ रही है। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे फुलवारी शरीफ थाने के पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। बच्ची अपना नाम नाईरा बता रही है जबकि अपने पिता का नाम नसीम बता रही है।