भभुआ: दतियाव मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 28, 2025 दतियाव मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना शनिवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई गई। जो महिला भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव निवासी नंदलाल सेठ की 55 वर्षीय पत्नी कलावती देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहु की दवा के लिए आई हुई थी।