भभुआ: शुक्रवार की देर रात एसपी के नेतृत्व में भभुआ के अंजली मेडिकल हॉल पर की गई छापेमारी
Bhabua, Kaimur | Jun 28, 2025 भभुआ में शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 10:30 बजे एसपी हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में अंजली मेडिकल हॉल का छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ड्रग इंस्पेक्टर एवं एसडीएम भी मौजूद रहे। एसपी द्वारा मेडिकल दुकान में नशीली दवाइयां से संबंधित जांच किया गया उसके बाद दुकानदार से भी पूछताछ की गई है।