बिंदकी: कुंदनपुर के समीप बाईपास में अज्ञात वाहन की टक्कर से हाई टेंशन लाइन का तार टूटा, 17 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंदनपुर के समीप बाईपास में शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात करीब 3:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से हाई टेंशन लाइन का तार टूट गया और एक खंभा भी गिर गया। जिसके चलते 17 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। हालांकि मामले की जानकारी होने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन बनाने का काम शुरू किया।