कैथल: कैथल में सड़क निर्माण उद्घाटन पर विवाद, विधायक देवेंद्र हंस ने कहा- नारियल फोड़ने का शौक है तो फोड़ने दीजिए
कैथल जिले में सड़क शिलान्यास विवाद को लेकर गुहला के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र हंस ने आज बड़ी शालीनता से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि गुहला की जनता ने उन्हें इतने भारी बहुमत से इसलिए जीत दिलवाई है, ताकि वे जनता की आवाज बन सके। हंस ने कहा कि लोगों के काम होने चाहिए, उद्घाटन करके कौन नंबर बना गया, मैं इस तरह के पाखंड में नहीं पड़ना चाहता।