कैथल: गुहुला के पूर्व विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कस्बा सीवन में सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन, विधायक ने जताई आपत्ति
शहर के सीवन कस्बे में एक सड़क निर्माण के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के पूर्व विधायक के बीच तनातनी हो गई। वीरवार को भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस के गांव सीवन में पहुंचकर चीका पटियाला मैन रोड से सोसाइटी बैंक के आगे से सौथा रोड तक जाने वाली सड़क का रिबन काटकर उद्घाटन कर दिया। जिसपर कांग्रेस विधायक ने कड़ी आपत्ति जताई।