जगदलपुर: जनता कांग्रेस जे के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को मिलने वाली सीएसआर राशि के ऑडिट की मांग की
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद ने डिमरापाल स्थित पीपीपी मॉडल पर संचालित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को एनएमडीसी द्वारा दिए जा रहे अथवा प्रस्तावित 25 करोड़ रुपये वार्षिक सीएसआर सहयोग को स्वतंत्र मेडिकल, तकनीकी और वित्तीय अनुपालन ऑडिट की मांग की है।