हज़ारीबाग: हजारीबाग में बिजली चोरी रोकने व बिल वसूलने के लिए बनी टीम
शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली वितरण निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए छह टीम गठित की है. यह टीम प्रत्येक दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली चोरी कर रहे बिजली उपभोक्ताओं को पकड़ेगी. छापेमारी दल की निगरानी कई स्तरों में होगी. इसमें सहायक अभियंता से लेकर विद्युत महाप्रबंधक शामिल हैं.