हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ परिसदन भवन में विश्वकर्मा समाज की बैठक संपन्न हुई
झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हज़ारीबाग जिला कमेटी की बैठक रविवार को स्थानीय परिसदन भवन के सभागार में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता त्रिवेणी राणा ने किया तथा मंच संचालन जिला महासचिव बृजलाल राणा ने किया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए ।