विश्व हिंदू परिषद हजारीबाग जिला समिति की बैठक रविवार को शहर के पंचमंदिर प्रांगण में हुई। बैठक का संचालन और नेतृत्व जिला मंत्री अरविंद मेहता ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रांत संगठन मंत्री देव सिंह उपस्थित हुए।