हज़ारीबाग: शहर के चौक-चौराहों की शोभा बढ़ा रहे 25 फीसदी से अधिक सीसीटीवी कैमरे.
छोटानागपुर प्रमंडलीय मुख्यालय की तीसरी आंख खराब है। इसके कारण जहां अपराध बढ़ रहे हैं। शहर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब होने से चोरी और अन्य अपराधिक घटनाओं का पर्दाफाश करने में पुलिस को नाको चने चबाने पड़ रहे हैं। शहर में आने जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कुछ साल पहले जन सहयोग से 120 कैमरे लगाए गए थे।