कोलायत: कोलायत में कपिल मुनि पैनोरमा निर्माण का कार्यादेश जारी, MLA अंशुमान सिंह भाटी के प्रयासों को मिली सफलता
श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए कोलायत मुख्यालय पर कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यवाही पूर्ण हो गई है। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, जयपुर द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को पैनोरमा निर्माण कार्य का कार्यादेश जारी कर दिया गया है।