सीतापुर: पोस्ट ऑफिस आंख अस्पताल मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से नगर पालिका लिपिक की इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस का अस्पताल मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से नगर पालिका कर्मचारी अनुकूल सेठ गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनको उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनुकूल सेठ की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वही नगर पालिका कर्मचारियों में आक्रोश है।