सीतापुर: चुनका गांव में करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी गिरने पर जिलाधिकारी ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया
महमूदाबाद क्षेत्र के चुनका का गांव में 5 करोड़ से अधिक लागत से बनी पानी की टंकी अचानक गिर जाने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले में गुणवत्ताहीन सामग्री मिलाकर टँकी निर्माण किए जाने के आरोप लगे। जिसके चलते सीतापुर जिला अधिकारी अभिषेक आनंद ने मामले में सख्त आदेश देते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिया है जांच रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।