आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार, 2 मार्च की रात करीब 8 बजे नगर थाना के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण दस्ता और पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी शामिल रहे।