सिराथू: फतेहपुर के भूसा व्यापारियों ने मेडीपुर में गांव के लोगों पर लगाया आरोप, कहा- रास्ते में भेड़ खड़ा कर की गई लूट
सैनी थाना के कनवार गाँव के मेड़ीपुर गाँव में रविवार एक बवाल हुआ है।फतेहपुर के कुछ भूसा व्यापारी रास्ते में खड़े होकर हंगामा कर रहे थे।इन लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके रास्ते में भेड़ खड़ी कर लूट की गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंची है जो जांच पड़ताल में जुट गई है।व्यापारियों ने बताया कि रास्ते में कुछ लोग ने रोका हाथापाई हुई फिर छिनौती की गई है।