प्रेस विज्ञप्ति
जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर
दिनांक: 01 अक्टूबर, 2026
*मौदहा में गूंजा बाल सुरक्षा का संदेश, POCSO जागरूकता अभियान के अंतिम दिन छात्राओं को किया जागरूक*
हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय के दिशा-निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के मार्गदर्शन में 01 अक्टूबर 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मौदहा में POCSO Act, 2012 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज (जूनियर डिवीजन), मौदहा श्री बृजेश कुमार पटेल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजलि गौतम द्वारा श्री बृजेश कुमार पटेल को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
का�