बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी मोनिका रानी के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। शनिवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए डी ई ओ ने बताया कि बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया है कि लक्षित समय में कार्य पूरा कारण तथा चकबंदी न्यायालयों में लंबित वादों मे 5 वर्ष पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निर्णित करायें।