चायल: पेपर देने निकले निखिल की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, कटहौला मार्ग पर ससुर खदेरी नदी मामला
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव निवासी निखिल सिंह पुत्र मानसिंह की गांजा-कटहौला मार्ग पर ससुर खदेरी नदी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निखिल घर से पेपर देने के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।