चान्हो: अमन साहू गैंग का हथियार स्टॉकिस्ट मिलावट समेत दो गिरफ्तार, झारखंड ATS ने की कार्रवाई
Chanho, Ranchi | Apr 30, 2024 राज्य में संगठित अपराध पर नकेल कसने को लेकर झारखंड एटीएस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में झारखंड एटीएस की टीम को बड़ी सफलता कुख्यात अमन साहू गैंग के खिलाफ मिली है. गिरोह का हथियार स्टॉकिस्ट मनिंदर कुमार उर्फ मिलावट को एटीएस की टीम ने पकड़ा है. वहीं, मनिंदर के अलावा राजा अंसारी को भी पकड़ा है. उक्त जानकारी एटीएस एसपी ऋषव झा ने मीडिया को दी।